देवरिया : पथरदेवा समेत कई इलाकों में आग ने मचाया तांडव, सैंकड़ों एकड़ गेहूं जलकर खाक!

मौके पर देर से पहुंची दमकल की गाड़ियों के चलते स्थानीय लोगों में आक्रोश भी है. इसी बीच पथरदेवा विधानसभा से विधायक और यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही लोगों के बीच पहुंचे. उन्होंने मौके पर पहुंचकर आग से प्रभावित इलाकों का मुआयना किया और किसानों के नुकसान का जायजा भी लिया लिया. कैबिनेट कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल किसानों को क्षतिपूर्ति राशि मुहैया कराने के निर्देश दिए.

रविवार को उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में आग का तांडव जारी रहा. जिले के अलग-अलग इलाकों में आग ने सैकड़ों एकड़ फसल को अपनी चपेट में ले लिया. अज्ञात कारणों से लगी आग ने सैकड़ों बीघे गेंहू की फसल को चंद घंटों में राख कर दिया.

लू के थपेड़ों और तपती धूप के बीच आग फैलती गई और किसी स्थान विशेष से उठी आग की लपटों ने कई किसानों के खेतों को अपने आगोश में ले लिया. बेबस किसान आग बुझाने की कोशिश करते रहे लेकिन वह सैकड़ों बीघे गेहूं जल जाने से ना रोक सके.

खेतों की ओर से धुआं उठता देख लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई. लोगों ने मानव श्रृंखला बनाकर और पेड़ों की हरे टहनियों से आग बुझाने की कोशिश की. कुछ स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग का नंबर मिलाना शुरू कर दिया. लेकिन जब तक अग्नि शमन विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची, तब तक काफी देर हो चुकी थी.

आग खेतों से होते हुए रिहायशी इलाकों की तरफ तरफ बढ़ने लगी. जानकारी के मुताबिक, देवरिया जिले के तरकुलवा थाना अंतर्गत पथरदेवा, सिधावें, सकरापार खुर्द और भेलीपट्टी आदि जगहों पर आग ने भयानक कहर बरपाया है.

यहां किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल जलकर नष्ट हो गई है. मौके पर देर से पहुंची दमकल की गाड़ियों के चलते स्थानीय लोगों में आक्रोश भी है. इसी बीच पथरदेवा विधानसभा से विधायक और यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही लोगों के बीच पहुंचे.

उन्होंने मौके पर पहुंचकर आग से प्रभावित इलाकों का मुआयना किया और किसानों के नुकसान का जायजा भी लिया लिया. कैबिनेट कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल किसानों को क्षतिपूर्ति राशि मुहैया कराने के निर्देश दिए.

Related Articles

Back to top button