
लखनऊ: उत्तर प्रदेश प्रदेश में विधानसभा चुनाव खत्म हो चुके है लेकिन सिसासी उठा-पटल का दौर अभी जारी है। एक तरफ समाजवादी पार्टी में अध्यक्ष अखिलेश यादव और चाचा शिवपाल यादव बीच जुबानी जंग चल रही है। वहीं, दूसरी तरफ बहुजन समाज पार्टी भी अंदरूनी राजनीति से घिरी हुई है।
बता दें आज सतीश चंद्र मिश्रा 5 कालिदास मार्ग पहुंचे। जहां उन्होने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। यूपी चुनाव 2022 का परिणाम आने के बाद से बसपा प्रमुख मायावती पार्टी में बड़े बदलाव की तैयारी करती दिख रही हैं। प्रदेश में पार्टी के ऐतिहासिक रूप से खराब प्रदर्शन के बाद से कई पुराने नेताओं के पत्ते कटने की बात कही जा रही है।
सीएम से मुलाकात के दौरान सतीश चंद्र मिश्रा भी बीएसपी के एकलौते विधायक उमाशंकर सिंह भी साथ थे। इस मुलाकात ने एक बार फिर प्रदेश की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है।









