
अलीगढ़ के थाना अकराबाद क्षेत्र के गंगीरी पनेठी मार्ग स्थित गांव शेखा के निकट तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो भाइयों को रौंदा दिया। जिससे दोनों भाई गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। युवकों की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। अलीगढ़ के अकराबाद थाना इलाके के गाँव शेखा निवासी 16 वर्षीय अरूण पुत्र भजनलाल अपने चचेरे भाई मोहित पुत्र शिशुपाल के साथ बाइक द्वारा जलाली से कुछ सामान लेकर रात के समय लगभग आठ बजे गांव लौट रहा था।
इसी दौरान सामने से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दोनों भाइयों को रौंद दिया। जिससे दोनों भाई गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा। जहां उपचार के दौरान दोनों भाइयों की मौत हो गई। पुलिस द्वारा घटना में शामिल अज्ञात वाहन के खिलाफ कार्रवाई न होने पर एक ही परिवार के दो युवकों की मौत पर परिजनों में आक्रोश व्याप्त हो गया।
जहां आक्रोशित लोगों ने पुलिस चौकी पनेठी का घेराव करते हुए कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मृतक युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा है। परिवार के महिलाएं आरोप-प्रत्यारोप लगा रही हैं।









