
शाहजहांपुर पुलिस को अफीम की एक बड़ी खेप हाथ लगी है। पुलिस ने अफीम तस्करों के पास से 1 करोड़ 50 लाख रुपये कीमत की फाइन क्वालिटी की अफीम बरामद की है। पकड़ा गया अफीम तस्कर अफीम की खेती कर रहे लोगों से अफीम खरीद कर अलग अलग इलाकों में अफीम की तस्करी की तैयारी कर रहे थे। फिलहाल पुलिस पकड़े गए अफीम तस्करों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
दरअसल थाना मदनापुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कुदैया में बैंक ऑफ बड़ौदा वाली गली से पारितोष यादव और शैलेन्द्र बर्मा नाम के अफीम तस्कर तस्करी की तैयारी कर रहे थे। वहीं मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी करके दोनों अफीम तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अफीम तस्कर पारितोष यादव और शैलेंद्र थाना जलालाबाद क्षेत्र के रहने वाले हैं।
तलाशी लेने पर उनके पास से 1 किलो 510 ग्राम फाइन क्वालिटी की अफीम और एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा मोबाइल फोन सहित 1560 रूपये बरामद हुये है। बरामद अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1 करोड़ 50 लाख रुपये आंकी गई है। पूछताछ में पता चला कि पकड़े गए अफीम तस्कर अफीम की खेती कर किसानों से अफीम खरीद कर शाहजहांपुर के आप पास के ढाबे पर सप्लाई करते थे । 1 करोड़ 50 लाख की अफीम बरामद होने के बाद पुलिस दोनों अफीम तस्करों से पूछताछ करने में जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस ने दोनों अफीम तस्करों को जेल भेज दिया है और अफीम की खेती कर रहे किसानों को तलाश करने में जुट गई है।









