ग्रेटर नोएडा पुलिस को बड़ी सफलता, अंतर राज्य गिरोह के शातिर लुटेरे गिरफ्तार, लुटे हुए वाहन बरामद..

ग्रेटर नोएडा की सूरजपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. 25 दिन पहले छात्र को बंधक बनाकर स्कॉर्पियो कार लूटने का खुलासा करते हुए पुलिस में अंतर राज्य लुटेरी गैंग के दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए लुटेरों के पास से पुलिस ने लूट की स्कॉर्पियो कार और घटना में प्रयुक्त लूट की स्विफ्ट डिजायर कार समेत दो तमंचे जिंदा कारतूस बरामद किए हैं.

आपको बता दे कि पकड़े गए आरोपी बड़े शातिर किस्म के लुटेरे हैं जो कि पुलिस से बचने के लिए सिगनल ऐप के माध्यम से आपस में कॉल करके बात किया करते थे और फोन का इंटरनेट न इस्तेमाल करके डोंगल का इंटरनेट इस्तेमाल करते थे. ताकि पुलिस की सर्विलांस टीम की पकड़ से दूर रहें हालांकि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और इनके अन्य फरार चार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है.

सूरजपुर थाना पुलिस की गिरफ्त में आए शातिर लुटेरे मुकेश उर्फ मुक्की गजेंद्र उर्फ गज्जू हरियाणा के पलवल के रहने वाले हैं. यह बड़े शातिर किस्म के लुटेरे हैं जो कि वाहन लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे इन दोनों ने बीते 8 मार्च को अपने साथियों के साथ मिलकर सूरजपुर थाना क्षेत्र के डेल्टा -1 में छात्रों को बंधक बनाकर छात्रों की कॉपियों का लूट कर फरार हो गए थे. इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी. जिनको पुलिस में सोमवार सुबह भट्टा गोल चक्कर के पास में गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के पास से लूट की स्कॉर्पियो कार, फर्जी नंबर प्लेट लगी और साथ ही घटना में प्रयुक्त हरियाणा से लूटी हुई स्विफ्ट डिजायर कार समेत दो तमंचे जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. पकड़े गए आरोपी लुटेरे हैं जोकि पुलिस से बचने के लिए आपस में फोन का इस्तेमाल न करके डोंगल के थ्रू इंटरनेट कनेक्ट से सिगनल ऐप के माध्यम से आपस में बातें किया करते थे. ताकि पुलिस की पकड़ में ना आए हालांकि पुलिस ने इनको को गिरफ्तार कर लिया और पुलिस उनके अन्य चार सदस्य की तलाश कर रही है. फिलहाल पुलिस ने इन सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और फरार आरोपियों की तलाश कर रही है.

Related Articles

Back to top button