
पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने व्यक्ति की गोली मारकर की हत्या कर दी गई है। व्यक्ति की हत्या से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे पुलिस प्रशासन के आलाधिकारी, पुलिस ने 5 दबंगों के खिलाफ थाने में किया मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बता दें 08.05.2022 को समय करीब रात्रि 22:15 बजे थाना सासनी पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना सासनी क्षेत्र के ग्राम लढौता में कहासुनी के उपरांत भूपेन्द्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम लढौता को कुछ व्यक्तियों द्वारा गोली मार दी है, सूचना पर तत्काल क्षेत्राधिकारी नगर व प्रभारी निरीक्षक थाना सासनी द्वारा मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी की गई, घायल भूपेन्द्र उपरोक्त को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया, जहाँ डाक्टरों द्वारा उनको मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा भी मौके पर पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। पुलिस द्वारा शव के पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमॉर्टम हेतु मोर्चरी भिजवाया गया है। घटना के सम्बन्ध में परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सासनी पर कृष्ण कुमार उर्फ कान्हा आदि 04 नफर के विरुद्ध नामजद अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर दी गई है।









