
चित्रकूट जिला मुख्यालय के भरतपुरी मोहल्ले में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और ईंट पत्थर चले जिसमें एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और एक वृद्ध की मौत हो गई है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि मृतक वृद्ध के शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया घटना बीती देर रात की है सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार राय ने जानकारी देते हुए बताया कीकर भी कोतवाली क्षेत्र के भरत पूरी मोहल्ले में दो परिवारों के बीच मामूली विवाद को लेकर कहासुनी हो गई जिसमें दोनों तरफ से जमकर मारपीट की गई है एक दूसरे पर लाठी-डंडों से वार किए गए हैं जिसमें से लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं और एक वृद्ध की मौत हो गई है उन्होंने बताया कि वृद्ध रामप्रकाश को सर में चोट आने से मौत हुई है जबकि एक पक्ष से 7 लोग और दूसरे पक्ष से 5 लोग घायल हुए हैं सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है और घटना को लेकर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।









