लखनऊ: CM योगी आज करेंगे सर्वदलीय बैठक, अखिलेश यादव भी रहेंगे मौजूद…

आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सर्वदलीय बैठक करेंगे। सीएम योगी 12.30 बजे सर्वदलीय बैठक करेंगे। सीएम सर्वदलीय बैठक विधानसभा में करेंगे। सीएम की सर्वदलीय बैठक बजट सत्र के पहले हो रही है। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मौजूद रहेंगे। नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव भी मौजूद रहेंगे। बसपा से उमाशंकर सिंह बैठक में शामिल होंगे।

कांग्रेस से आराधना मिश्रा भी बैठक में रहेंगी। जनसत्ता दल के रघुराज प्रताप सिंह शामिल होंगे। सुभासपा से ओपी राजभर भी बैठक में मौजूद रहेंगे। कल से शुरू होगा यूपी विधान मंडल का बजट सत्र। राज्यपाल के अभिभाषण से सत्र की शुरुआत होगी।

Related Articles

Back to top button