
आज यूपी विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। सभी पक्ष और विपक्ष के नेता और विधायक सदन में मौजूद है। भारी हंगामे के बीच राज्यपाल का अभिभाषण जारी है। हाथों में तख्तियां लेकर सपा-RLD विधायकों का हंगामा जारी है। सपा और आरएलडी विधायकोंराज्यपाल वापस जाओ के पोस्टर,बैनर लेकर प्रदर्शन कर रहे।
विपक्ष प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर हंगामा कर रहा है। सपा ने महंगाई और भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा। सदन में राज्यपाल वापस जाओ के नारे लगाए गए। सपा और आरएलडी विधायकों का जमकर प्रदर्शन जारी है।
वहीं विधानसभा सत्र से पहले सीएम का संबोधन भी होगा। बता दे कि इस सत्र के हंगामा हो रहा है। क्योकि इस दौरान विपक्षी दल सरकार को महंगाई, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर घेरेगे। जबकि इस सत्र में वार्षिक बजट 2022-2023 आगामी 26 मई को सदन के पटल पर रखे जाने की संभावना है। वही विधानसभा के आसपास सुरक्षा के इंतजाम चाक चौबंद किये गये है और बड़ी संख्या में फोर्स विधानसभा के आसपास लगाई गई है।
वहीं सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेने के लिए आजम खान भी रामपुर से लखनऊ पहुंचे है। बता दे कि वह अपने बेटे अब्दुल्लाह के साथ लखनऊ पहुंचे है और वह सदन की कार्यवाही में शामिल हुए।









