पम्पों पर नकली पेट्रोल और डीजल सप्लाई करने वाले गिरोह का एसओजी टीम ने किया खुलासा…

क्या आप को पता है कि मार्केट में पम्पो से सप्लाई होने वाले पेट्रोल और डीजल असली है या नकली तो सावधान हो जाइए पूर्वांचल में एक ऐसा गैंग चल रहा है जो पेट्रोल और डीजल कैमिकल से तैयार कर रहा है और उसकी सप्लाई अपने दलालो के माध्यम से सेट किये पेट्रोल पंपों पर दे रहा है।

जी हाँ अगर आप की नई गाड़ी या खेत मे सिचाई करने वाला इंजन अगर अचानक सीज हो जा रहा तो, इसमे हैरान होने वाली कोई बात नही है,बस्ती की एसओजी टीम ने एक ऐसे ही गिरोह चलाने वाले ग्रुप का कैमिकल से भरा टैंकर पकड़ा है,जिसमे मौजूद कैमिकल से पेट्रोल और डीजल बनाया जाता है,और उसकी सप्लाई पेट्रोल पम्पो पर की जाती है।

ऐसा भी बताया जा रहा है कि इस गिरोह को चलाने वाले सरगना पर कुछ सफ़ेदपोश का हाथ है जिससे पुलिस इनके ऊपर हाथ डालने से डरती है,पकड़े गए टैंकर की जानकारी की सूचना उच्चाधिकारियों सहित जिलापूर्ति अधिकारी को भी दी गयी जिलापूर्ति अधिकारी द्वारा कैमिकल का सेम्पल फॉरेंसिक लैब भेजा गया है।

वहीँ अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र चौधरी ने बताया कि एक टैंकर को एसओजी व छावनी की पुलिस पकड़ा गया है, इसमे आरोप है कि इसमें मिलावटी तेल है इसकी जानकारी जिलापूर्ति अधिकारी को दी गयी है,इसकी जाँच जिलापूर्ति अधिकारी के स्तर से कराई जा रही है।

Related Articles

Back to top button