
छपरौली थाने के दारोगा नरेशपाल पुलिस को लेकर 24 मई को जिस समय प्रिंस के घर दबिश देने गए थे। और उसकी मां गीता, बहन स्वाति व प्रीति को धमका रहे थे तो उसी दौरान परेशान तीनों ने जहर खा लिया। लोगों ने प्रिंस की मां और दोनों बहनों के जहर खाने और हंगामा होने की वीडियो भी बना ली।
बागपत में पुलिस की दबिश के दौरान मां और दो बेटियों के जहर खाने के मामले में नया मोड आया है। मामले में एक नया वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि जिनमें आरोपी युवक प्रिंस की मां गीता और दोनों बहनें दारोगा और सिपाही को देखकर थाने में जाने से डरी हुई हैं और डर की वजह से जहर निगलने की चेतावनी दे रही हैं। इसी जद्दोजहद में तीनों ने दारोगा और सिपाही की मौजूदगी में जहर निगल लिया।
एक वीडियो में आरोपी युवक की मां गीता और दोनों बहनें जहर निगल रही हैं। तीनो वीडियो में दिखाई दे रही है। दरोगा और पुलिस को खरी खोटी सुना रही है। हालांकि वीडियो में पुलिस नहीं दिखाई दे रही है, दूसरी वीडियो में आरोपी युवक प्रिंस की एक बहन पुलिस को नसीहत देते हुए वीडियो खूद बनाने की बात कह रही है। युवक की मां जमीन पर गिर पड़ती है। पड़ोसी व्यक्ति उसकी दोनों बेटियों की मदद से उसे चारपाई पर लिटाते दिखाई दे रहा है। गीता हाथ जोड़कर दारोगा के पैरों में गिरकर कह रही है कि वे जेल जाने की वजह से डर गए और जहर निगल लिया।









