
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान उनके साथ गृहमंत्री अमित शाह भी रहेंगे। पीएम सहकार से समृद्धि विषय पर गोष्ठी में शामिल होंगे। पीएम सहकारी संस्थानों के प्रमुखों की गोष्ठी को सम्बोधित करेंगे। ‘सहकार से समृद्धि’ विषय पर गोष्ठी को सम्बोधित करेंगे।
वही, पीएम मोदी कलोल में इफको में निर्मित नैनो-यूरिया का उद्घाटन भी करेंगे। प्रधानमंत्री राजकोट जिले के आटकोट में जाएंगे। मातोश्री केडीपी मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल का दौरा करेंगे । इस दौरान पीएम जन समारोह को सम्बोधित करेंगे।
बीते, शुक्रवार को राजधानी में भारत के सबसे बड़े ड्रोन उत्सव ‘भारत ड्रोन महोत्सव’ का उद्घाटन करते हुए, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दुनिया भर के निवेशकों और विशेषज्ञों को भारत आने और ड्रोन प्रौद्योगिकी में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया, और कहा, “भारत में वैश्विक ड्रोन हब बनने की क्षमता है।
उन्होंने कहा “मैं दुनिया भर के निवेशकों और विशेषज्ञों को भारत आने और भारत में ड्रोन प्रौद्योगिकी में निवेश करने के लिए आमंत्रित करता हूं। मैं सभी स्टार्टअप और युवाओं से ड्रोन की मदद से बेहतर विकास परिणामों के लिए समाधान विकसित करने की दिशा में काम करने का अनुरोध करता हूं।
भारत के युवा ड्रोन क्षेत्र में स्टार्टअप तैयार करें और आम आदमी को तकनीक से सशक्त बनाएं।” आने वाले समय में ड्रोन द्वारा लाए जा सकने वाले क्रांतिकारी परिवर्तनों के बारे में बात करते हुए, प्रधान मंत्री ने खुलासा किया कि वह सरकारी कार्यों की प्रगति की निगरानी के लिए ड्रोन का उपयोग करते हैं। “भविष्य में हम ड्रोन के अधिक उपयोग को देखने जा रहे हैं। समीक्षा बैठकों के दौरान मैं नियमित रूप से केदारनाथ विकास कार्यों की निगरानी करता था।









