विधानसभा में अखिलेश ने मांगा पुराने बजट के खर्च का ब्यौरा, बोले – बजट खर्च नहीं कर सके विभागों के मंत्री…

उन्होंने योगी सरकार के पहले कार्यकाल के लिए कहा कि मंत्री विभागों का बजट खर्च नहीं कर पाए इसलिए आपने (सीएम योगी) उन्हें हटा दिया. उन्होंने कहा कि योगी सरकार 2.O में कुल 22 मंत्रियों को हटा दिया गया.

पक्ष-विपक्ष में वार-पलटवार के बीच मंगलवार को सदन की कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई. एक तरफ जहां विधानसभा में नेता सदन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार के कामों को गिनाया तो वहीं दूसरी तरफ अखिलेश ने भी जमकर सत्ता पक्ष से जनता के सवाल पूछे. अखिलेश ने विधानसभा में बजट पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि 2022-23 के बजट की तुलना 1947 के बजट से नहीं हो सकती.

अखिलेश ने सदन में पुराने बजट के खर्च का ब्यौरा मांगा. उन्होंने सीएम योगी के सपा पर शायरी वाले तंज का जवाब भी शायरी से देते हुए कहा कि बदले-बदले मेरे सरकार नजर आते हैं. उन्होंने योगी सरकार के पहले कार्यकाल के लिए कहा कि मंत्री विभागों का बजट खर्च नहीं कर पाए इसलिए आपने (सीएम योगी) उन्हें हटा दिया. उन्होंने कहा कि योगी सरकार 2.O में कुल 22 मंत्रियों को हटा दिया गया.

उन्होंने बजट पर आगे सवाल उठाते हुए कहा, ये ‘विकास’ का नहीं सिर्फ पैसे के ‘निकास’ का बजट है. भाजपा सरकार के पिछले बजटों ने अगर अपनी सही भूमिका निभायी होती तो स्वास्थ्य, शिक्षा, खेती-मज़दूरी, काम-कारोबार व रोजी रोजगार जैसे मूलभूत मानकों पर उप्र में पिछले कुछ सालों में जो बदहाली का दौर आया है, उससे उप्र बच सकता था.

प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए अखिलेश ने सदन में कहा कि दलितों के खिलाफ अपराध में यूपी नम्बर 1 है. उन्होंने एक के बाद एक ताबड़तोड़ सवाल किये. उन्होंने सत्ता पक्ष से गंगा की सफाई को लेकर सवाल करते हुए कहा कि क्या गंगा आज साफ दिखाई दे रही है? मां गंगा साफ नहीं हुई, सरकार जवाब दे.

अखिलेश यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे बजट को गंगा की सफाई से जोड़ते हुए सत्ता पक्ष से सवाल पूछा. उन्होंने पूछा कि गंगा की सफाई का बजट कहां जा रहा है? सरकार को इस पर जवाब देना चाहिए. वहीं जातिगत जनगणना को लेकर भी उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि क्या यूपी में जातीय जनगणना होगी? और क्या जातीय जनगणना के डेटा सेंटर यूपी में बनेंगे? सरकार जवाब दे.

Related Articles

Back to top button