Ground Breaking Ceremony: UP में 70 हजार करोड़ निवेश करेगा अडानी समूह, 30 हजार लोगों को मिलेंगी नौकरियां

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया है। इस दौरान कई बड़े उद्योगपति ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में मौजूद रहे। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी भी पहुंचे। कुमार मंगलम बिरला समेत कई उद्योगपति मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में मौजूद है।

इस दौरान अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने इन्वेस्टर्स ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी को संबोधित किया। गौतम अडानी ने कहा, अडानी ग्रुप यूपी में 70 हजार करोड़ निवेश करेगा। यूपी में 30 हजार लोगों को नौकरियां देंगे। अडानी ने कहा, अडानी ग्रुप यूपी के विकास में पूर्ण सहयोग देगा।

अडानी ने PM मोदी और CM योगी की तारीफ की। उन्होने कहा, नए भारत में नया उत्तर प्रदेश तरक्की कर रहा है। CM योगी के नेतृत्व में सर्वांगीण विकास हो रहा है। CM योगी ने कानून व्यवस्था में सुधार किया। मुख्यमंत्री योगी का विजन मिसाल बन चुका है। उत्तर प्रदेश भारत को आगे परिभाषित करेगा।

https://youtu.be/Vweh6qiuI7Q

Related Articles

Back to top button