लखनऊ: BJP ने 9 MLC प्रत्याशियों की सूची की जारी, केशव प्रसाद मौर्या सहित ये 7 मंत्री जाएंगे विधान परिषद…

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 9 MLC प्रत्याशियों की सूची जारी की है। बता दें, केशव प्रसाद मौर्या सहित भी 7 मंत्रियों को एमएलसी का टिकट मिला है। जिन 7 मंत्रियों को एमएलसी का टिकट मिला है, उनमें भूपेंद्र सिंह, दयालु मिश्रा,जेपीएस राठौर को टिकट मिला है।

वही, नरेंद्र कश्यप, जसवंत सैनी, दानिश अंसारी को टिकट मिला है। बनवारी लाल दोहरे और मुकेश शर्मा को टिकट मिला है। दोहरे और शर्मा पार्टी के पदाधिकारी हैं। यूपी में 13 MLC सीटों के लिए 20 जून को चुनाव होगा।

चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरु हो गई है। हालांकि अब सभी पार्टी ने विधान परिषद के उम्मीदवारों की घोषणा कर रही है। माना जा रहा है कि समाजावादी पार्टी ने भी विधान परिषद के अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। हालांकि 20 जून को विधान परिषद की 13 सीटों पर चुनाव प्रस्तावित है।

यूपी की जिन 13 विधान परिषद सीटों पर चुनाव होना है। उसमें 4 सीटों पर सपा जीत हासिल कर सकती है। विधान परिषद में भी पार्टी अपने गठबंधन के एक सहयोगी दल के एक सदस्य को उम्मीदवार बना सकती है। इसके अलावा सपा हाल में सदस्यता खत्म होने वाले एक पूर्व एमएलसी को फिर से अपना उम्मीदवार बना सकती है।

Related Articles

Back to top button