आगरा: महान दल ने सपा से तोड़ा गठबंधन, केशव देव बोले- सपा को मेरी जरूरत नहीं, इसलिए अलग हो रहा हूं…

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद (UP Vidhan Parishad) की 13 सीटों पर 20 जून को चुनाव होना है। इस बीच यूपी में सियासी हलचल तेज हो गई। इस बीच महान दल ने सपा से गठबंधन तोड़ने का एलान कर दिया है। महान दल के अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने महान दल को गठबंधन से अलग करने का एलान किया है।

बता दें, महान दल के अध्यक्ष केशव देव मौर्य महान दल के अध्यक्ष नाराजगी जताई है। बता दें, केशव देव मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा, सपा को मेरी जरूरत नहीं,इसलिए अलग हो रहा हूं। उन्होने कहा, ‘दबाव डालने वालों को राज्यसभा,विधान परिषद भेज रहे हैं’। मुझसे तो अखिलेश यादव बात भी नहीं करते है।

वही, केशव देव मौर्य ने स्वामी प्रसाद मौर्य को कठपुतली बताया है। उन्होने कहा, एमएलसी की सीट ना मिलने से नाराज हैं।

बता दें, चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरु हो गई है। हालांकि अब सभी पार्टी ने विधान परिषद के उम्मीदवारों की घोषणा कर रही है। माना जा रहा है कि समाजावादी पार्टी ने भी विधान परिषद के अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। हालांकि 20 जून को विधान परिषद की 13 सीटों पर चुनाव प्रस्तावित है।

यूपी की जिन 13 विधान परिषद सीटों पर चुनाव होना है। उसमें 4 सीटों पर सपा जीत हासिल कर सकती है। विधान परिषद में भी पार्टी अपने गठबंधन के एक सहयोगी दल के एक सदस्य को उम्मीदवार बना सकती है। इसके अलावा सपा हाल में सदस्यता खत्म होने वाले एक पूर्व एमएलसी को फिर से अपना उम्मीदवार बना सकती है।

Related Articles

Back to top button