2 September Historical Day: जानें इतिहास के पन्नो पर क्यों खास है 2 सितम्बर ?

2 सितम्बर का दिन इतिहास के पन्नों में बहुत ही खास हैं। कैलेंडर में तो यह आम तारीखों की तरह ही हैं लेकिन यदि आप चश्मा लगाकर देखेंगे...

2 सितम्बर का दिन इतिहास के पन्नों में बहुत ही खास हैं। कैलेंडर में तो यह आम तारीखों की तरह ही हैं लेकिन यदि आप चश्मा लगाकर देखेंगे, तो इस दिन आपको कई शानदार उपलब्धियां नजर आएँगी। जिससे हर भारतीय का सीना चौड़ा महसूस होगा। आईये जानते हैं इस तारीख में क्या कुछ खास है ?

बुला चौधरी ने किया था ये बड़ा कारनामा

2 सितंबर 1999 को आज के ही दिन कोलकाता में जन्मी भारतीय तैराक बुला चौधरी नें भारत का ना रोशन करने वाला एक कारनामा किया था। उन्होंने आज ही के दिन दूसरी बार इंग्लिश चैनल को तैर कर पार किया था। ऐसा करने वाली वे एशिया की पहली महिला बनी थी। 2003 में उन्हें “ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट” अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

2 सितम्बर के अन्य बड़े ऐतिहासिक पल

  • 1573 : अकबर ने 2 सितम्बर को ही अहमदाबाद के निकट एक निर्णायक युद्ध में विजय हासिल की और गुजरात पर कब्जा कर लिया. इसी खुशी में बुलंद दरवाजा बनवाया गया था।
  • 1775 : जनरल जॉर्ज वाशिंगटन ने आज ही पहले अमेरिकी युद्ध पोत ‘हाना’ का जलावतरण किया था।
  • 1789 : अमेरिका में 2 सितंबर को राजस्व विभाग बनाया गया, जिसमें एलेक्सजेंडर हेमिल्टन पहले मंत्री बने।

  • 1806 : भूस्खलन के कारण स्विटजरलैंड का एक पूरा शहर 2 सितंबर 1806 को बर्बाद हो गया था।जिसमें 457 लोगों की मौत हो गई थी।
  • 1926 : इटली और यमन में आज ही के दिन एक समझौता हुआ था, जिससे लाल सागर तट पर इटली का वर्चस्व कायम किया गया था।

  • 1930 : यूरोप से अमेरिका के लिए 2 सितंबर 1930 को पहली सीधी उड़ान भरी गयी थी।
  • 1945 : जापान के आत्मसमर्पण करने के बाद छह साल तक चला दूसरा विश्व युद्ध आज के दिन ही समाप्त हुआ।
  • 1946 : आज ही जवाहर लाल नेहरू के उप सभापतित्व में अंतरिम भारत सरकार का गठन हुआ था।
  • 1956 : हैदराबाद से सौ किलोमीटर दूर जडचेराला और महबूब नगर के बीच एक पुल गिरने से 2 सितंबर को 125 लोगों की मौत हो गई थी।

  • 1969 : अमेरिका के न्यूयॉर्क में आज ही पहली ऑटोमैटिक टैलर मशीन (ATM) को पेश किया गया था।
  • 1990 : 2 सितंबर को ही काला सागर में सोवियत के यात्री जहाज के डूबने से 79 यात्रियों की मौत हो गई थी।

Related Articles

Back to top button