
दिल्ली में MCD चुनाव की घोषणा हो गई है। दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए जानकारी दी की दिल्ली में 4 दिसंबर को MCD चुनाव होगा जिसके नतीजे 7 दिसबंर को आएंगे। दिल्ली में 250 वार्ड में MCD के चुनाव होने हैं जिसके लिए चुनाव आयोग तैयार हो गया है। चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद दिल्ली में आज से ही आचार संहिता लागू कर दी गई है।

दिल्ली नगर निगम कार्यकाल भी पूरा हो चुका है। दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए पार्टियों ने ताकत झोंक रखी है। चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद हलचल तेज हो चुकी है। 250 वार्ड चुनाव के लिए तैयार हैं। 42 सीट SC के लिए आरक्षित कि गई हैं, 50% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। चुनाव के लिए 13665 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। चुनाव को देखते हुए दिल्ली मे आज से ही आचार संहिता लागू कर दी गई है।
दिल्ली में आज से ही आचार संहिता लागू हो गई है। रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर पर रोक लगी दी गई है। निगम चुनाव के लिए एप बनाया गया है। लोग चुनाव से सम्बंधित शिकायतों को एप पर कर सकते हैं। एप के जरिए लोग अपना नाम देख सकेंगे। चुनाव आयुक्त ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव के लिए हर कदम उठाए जाएंगे।









