Meerut: जिला अस्पताल में अमानवीयता की पराकाष्ठा हुई पार, गंभीर बीमारों को नहीं मिल रहा इलाज !

मेरठ के जिला अस्पताल में बेरहमी और मानवीयता की पराकाष्ठा आज देखी गई है। सरकार एक तरफ हर 18 घंटे पहले कंकरखेड़ा से सड़क हादसे में घायल पिंटू...

मेरठ के जिला अस्पताल में बेरहमी और अमानवीयता की पराकाष्ठा आज देखी गई है। सरकार एक तरफ हर 18 घंटे पहले कंकरखेड़ा से सड़क हादसे में घायल पिंटू पूरी रात भर से तड़पता रहा। अस्पताल में आने के बाद भी डॉक्टरों ने आकर उसे देखा भी नहीं। सुबह 11:00 बजे जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल का वार्डबॉय उसे ऑक्सीजन लगा कर चला गया।

दरअसल सड़क दुर्घटना के बाद पिंटू के सिर में गंभीर चोटें आयी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन वहां इलाज तो दूर, किसी डॉक्टर की एक इनायत भरी नजर तक उसे मयस्सर नहीं हुई। पिंटू की मां और दादी उसका चेहरा देख देख कर बिलख रही है। इलाज देने में निकम्मे अस्पताल ने जब पिंटू की तबियत बिगड़ते देखी तो उसके परिजनों को रेफर स्लिप देकर घायल को चलता कर दिया।

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर हीरा सिंह इस मामले में सवाल पूछे जाने पर भारत समाचार से मुंह छुपाते हुए नजर आए और उन्होंने यहां तक कह दिया कि मैं इसके लिए जिम्मेदार नहीं हूं। उन्होंने किसी भी सवाल का जिम्मेदारी पूर्वक जवाब नहीं दिया।

घायल पिंटू की दादी ने बताया कि एक्सीडेंट के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल में डॉक्टरों ने एक बार दवा देने के बाद देखने के बाद भी नहीं आया। दादी के मुताबिक रात में स्थिति इतनी खराब नहीं थी। मगर अब हालत गंभीर हो रही हैं।

Related Articles

Back to top button