
नई दिल्ली. दिल्ली के द्वारका जिले में 14 दिसंबर, बुधवार को एक लड़के ने एक स्कूली छात्रा पर तेजाब फेंक दिया। घटना सुबह करीब 9 बजे हुई और लड़की का फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है।
दिल्ली पुलिस अधिकारियों की एक टीम अस्पताल की ओर जा रही है, इस बीच, टीवी रिपोर्टों में कहा गया है कि दिल्ली महिला आयोग का एक प्रतिनिधिमंडल भी वहां जा रहा है।
बताया जा रहा है कि लड़की 12वीं कक्षा की छात्रा है और घटना के समय स्कूल जा रही थी। आरोपी स्कूटी पर था जिस पर नंबर प्लेट नहीं थी लेकिन उसकी शिनाख्त हो गई है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि आरोपी नाबालिग है या नहीं और हमले के पीछे की मंशा क्या थी।









