डिप्टी सीएमओ के सामने लोगों ने कर दी डॉक्टर की जमकर पिटाई, डॉक्टर ने अपनी आपबीती सुनाई

हरदोई में शिकायत की जांच करने पहुचे डिप्टी सीएमओ के सामने शिकायतकर्ताओ ने डॉक्टर की पिटाई कर दी है। पिटाई के बाद डॉक्टर का मेडिकल करवाया गया उसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

हरदोई में शिकायत की जांच करने पहुचे डिप्टी सीएमओ के सामने शिकायतकर्ताओ ने डॉक्टर की पिटाई कर दी है। पिटाई के बाद डॉक्टर का मेडिकल करवाया गया उसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पीड़ित डॉक्टर ने सीएमओ से मिलकर आपबीती सुनाई है। जिसके बाद आरोपी युवकों के खिलाफ तहरीर दी गई पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

बिलग्राम सीएचसी में संविदा पर तैनात डेंटल चिकित्सक डॉ शैलेष दीक्षित कस्बे में जरौली शेरपुर मोड़ पर रहते है और वहां पर अपना पंजीकृत क्लीनिक संचालित करते है। पड़ोस में रहने बाले अवनीश और आशीष ने इनके द्वारा फर्जी क्लीनिक संचालित करने की शिकायत पोर्टल पर की थी। सोमवार की इसकी जांच करने पहुचे डिप्टी सीएमओ डॉ पंकज मिश्रा के सामने इन दोनों ने मिलकर डॉ शैलेश दीक्षित की पिटाई कर दी। डॉ की पिटाई सीसीटीबी कैमरे में कैद हो गयी। पुलिस ने इस मामले में दोनो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। डॉ का मेडिकल भी करवाया गया है। मंगलवार को डॉ शैलेश दीक्षित ने सीएमओ से मिलकर आपबीती सुनाई और सीएमओ को शिकायती पत्र देकर अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है।

Related Articles

Back to top button