
उत्तर प्रदेश में उपचुनाव खत्म होने के बाद अब सभी पार्टियों निकाय चुनाव की तैयारियों में लग गई हैं। निकाय चुनाव के जरिए सभी पार्टियां लोकसभा चुनाव में अपनी जमीन मजबूत करने में लगी हुई हैं और सभी पार्टियां इस निकाय चुनाव को 2024 के लोकसभा के चुनाव की बहुच बड़ी जमीन मान रहीं हैं। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अखिलेश यादव जमीनी सक्रियता बढ़ाने में जुट गए हैं।
जमीनी सक्रियता बढ़ाने के लिए सपा मुखिया अखिलेश यादव जिला मुख्यालयों का दौरा करेंगे। अखिलेश यादव के इस दौरे की शुरुआत कानपुर से होगी। अखिलेश यादव 20 दिसंबर को कानपुर जेल में बंद इरफान सोलंकी से मुलाकात करेंगे। कानपुर के बाद अखिलेश यादव 22 को झांसी दौरे पर रहेंगे जहां पर जेल में बंद पूर्व विधायक दीप नारायण से मुलाकात करेंगे। अखिलेश यादव अपने इस दौरे के जरिए सत्ता विरोधी संघर्ष को धार देंगे।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार को बराबर कटघरे में खड़े करते रहते हैं और वह इस दौर के जरिए सरकार को बड़ी चुनौती देने के लिए तैयार दिख रहे हैं। अखिलेश यादव का यह आंदोलन के उनकी जमीनी सक्रियता बढाने में कितान मदत करेगा यह तो वक्त बताएगा।









