प्रदूषण बोर्ड के संरक्षण में बजाज चीनी मिल फैला रही प्रदूषण, हाईकोर्ट ने मांगी जानकारी

बजाज चीनी मिल के फैलाए जा रहे प्रदूषण को लेकर पलिया कस्बे की रामलीला कमेटी ने 2013 में हाई कोर्ट में मुकदमा किया था, जिसके बाद हाईकोर्ट ने आदेश करते हुए फैलाये जा रहे प्रदूषण पर नाराजगी जताते हुए आदेश जारी किया।

लखीमपुर खीरी ज़िले में बजाज हिंदुस्थान ग्रुप की तीन चीनी मिले ओइछले के सालो से प्रदूषण फैलाने का सबब बनी हुई है। यही वजह है की बजाज चीनी मिल की तीन यूनिट खंभारखेड़ा गोला पलिया के फैलाए जा रहे प्रदूषण से नदियां नाले तो प्रदूषित हो ही रहे हैं। साथ ही इन चीनी मिलों के आसपास रहने वाले हजारों ग्रामीण भी हवा में होने वाले प्रदूषण से परेशान हैं।

बजाज चीनी मिल के फैलाए जा रहे प्रदूषण को लेकर पलिया कस्बे की रामलीला कमेटी ने 2013 में हाई कोर्ट में मुकदमा किया था, जिसके बाद हाईकोर्ट ने आदेश करते हुए फैलाये जा रहे प्रदूषण पर नाराजगी जताते हुए आदेश जारी किया। अब बजाज चीनी मिल की तीन यूनिट द्वारा फैलाया जा रहे प्रदूषण की जांच केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड करेगा ,आमतौर पर उत्तर प्रदेश में प्रदूषण से जुड़ी जांचें यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड करता है लेकिन हाईकोर्ट ने इस बोर्ड को सवालों के कटघरे में खड़ा करते हुए जांच केंद्रीय बोर्ड से कराने का फैसला किया है।

बताया जाता है यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पिछले कई सालों से बजाज ग्रुप के फेवर में रिपोर्ट दे रहा था और प्रदूषण के मामले में लगातार क्लीनचिट दे रहा था। यानी हज़ारो लोगो की जान खतरे में डलवाने में भूमिका बजाज ग्रुप की तो थी ही साथ ही यूपी प्रदूषण बोर्ड भी पीछे नहीं था। हाईकोर्ट ने प्रदूषण नियंत्रण के पैरामीटर्स के बारे में भी जानकारी मांगी है।

Related Articles

Back to top button