स्मृति ईरानी का अमेठी दौरा आज, कई परियोजनाओं का करेंगी लोकार्पण और शिलान्यास

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर आज पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। जिस क्रम में यहां पर भी पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन होना है

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज अमेठी दौरे पर रहेंगी। स्मृति ईरानी अमेठी के एक दिवसीय दौरे पर हैं। लखनऊ एयरपोर्ट से बाई रोड अमेठी के लिए रवाना हो गई हैं। सुबह 10 बजे बीजेपी कार्यालय गौरीगंज में कार्यक्रम का आयोजन होना है। स्मृति ईरानी जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर आज पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। जिस क्रम में यहां पर भी पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन होना है। स्मृति ईरानी गौरीगंज के पूर्व बीजेपी जिलाध्यक्ष के घर भी जाएंगीय़

स्मृति ईरानी दोपहर एक बजे कलेक्ट्रेट पहुंचेंगी। स्मृति ईरानी पीएम मोदी के मन की बात सुनेंगी और आयोजित सुशासन दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। अपने इस दौरे पर स्मृति ईरानी कई परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास करेंगी।

Related Articles

Back to top button