लगातार गिर रहा पारा, इन जिलों को किया गया येलो अलर्ट, पढ़ें अन्य बड़ी खबरें !

हम कोरोना सें निपटने कें लिए कितने तैयार हैं. विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूडी कें साथ कोटद्वार बेस अस्पताल की सेवाओं....

राज्य में अगले चौबीस घंटे में ठंड बढ़ सकती है। ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार जिलों में शीत लहर को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। दोनों ही जिलों में घना कोहरा भी छाने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक उत्तराखंड में अगले चौबीस घंटे में ठंड बढ़ सकती है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ निष्क्रिय होने से फिलहाल बारिश-बर्फबारी की संभावना बेहद कम है। यूएस नगर और हरिद्वार में शीत लहर को लेकर लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

प्रदेश सरकार ने केंद्र से तीन लाख वैक्सीन मांगी है। कोरोना महामारी की चौथी लहर की आहट के बाद प्रदेश सरकार ने बूस्टर डोज लगाने के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया है। राज्य में 25 प्रतिशत लोगों ने अब तक बूस्टर डोज लगवाई है। 65 लाख से अधिक लोग ऐसे हैं, जिन्होंने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए तीसरी खुराक नहीं ली है।

एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देश पर नगर निगम कोटद्वार कें 96 लाख के घोटाले की जांच सीआईयू (क्राइम इंवेस्टीगेशन यूनिट) प्रभारी निरीक्षक मो. अकरम को सौंपी गई है। इसमें पंकज रावत के साथ छह अन्य लोग ठेकेदार एहसान अहमद, नीरज रावत, अहसान, राजपाल सिंह, सुमिता देवी और रमेश चंद्र चौधरी के खिलाफ नामजद तहरीर है। इन मामलों की जांच के लिए जल्द ही एक टीम भी गठित करने पर विचार चल रहा है। इस घोटाले की रकम एक करोड़ से ज्यादा बढ़ सकती है

स्वस्थ्य मंत्री धन सिंह रावत का कहना हैं कि कोरोना को लेकर पूरे प्रदेश कें अस्पतालों में 27 दिसंबर कों मॉक ड्रिल कराई जा रहीं हैं ताकि यह पता चल सकें कि हम कोरोना सें निपटने कें लिए कितने तैयार हैं. विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूडी कें साथ कोटद्वार बेस अस्पताल की सेवाओं का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत नें कहा कि लोगों सें अपील की जा रहीं हैं कि जल्द सें जल्द कोरोना की सभी बूस्टर डोज लगा लें.

जनपद पौड़ी की एसएसपी श्वेता चौबे कों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नें वर्ष 2021-22 कें लिए मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरुस्कार सें सम्मानित किया हैं. चमोली ज़िलें में पुलिस अधीक्षक रहते आईपीएस अधिकारी श्वेता चौबे की कार्यशैली और जनता सें बेहतर तालमेल कें साथ ही अपराधों पर नियंत्रण लगाने कें लिए उन्हें इस समान सें सम्मानित किया हैं. उधर दूसरी ओर एसएसपी श्वेता चौबे नें मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन सम्मान मिलने पर ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनका भविष्य में भी प्रयास रहेगा कि पुलिस की कार्यशाली कों और बेहतर किया जाए.

Related Articles

Back to top button