31 दिसम्बर और नए साल की तैयारी में जुटी पुलिस, अगर घूमने का बना रहे प्लान तो पढ़ें पूरी खबर

पुलिस के सोशल मीडिया पेज पर भी शेयर किया गया है दूरदराज से आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए कालाढूंगी हल्द्वानी के सभी इंट्री प्वाइंट पर यातायात पुलिस मौजूद रहेगी और पर्यटकों को जाने वाले रास्तों को डायरेक्शन देगी।

रिपोर्ट- दिनेश पाण्डेय

थर्टी फर्स्ट और न्यू ईयर को लेकर सरोवर नगरी नैनीताल सहित जिले के विभिन्न पर्यटक स्थलों में देश-विदेश से लाखों की संख्या में सैलानी पहुंचते हैं लिहाजा पुलिस के लिए यातायात व्यवस्था सुगम करना और पर्यटक की सहूलियत के लिए पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करना एक बड़ी चुनौती बन जाती है। पुलिस ने न्यू ईयर के 5 दिन पहले ही पूरा ट्रैफिक प्लान तैयार कर लिया है जिसे सार्वजनिक किया गया है।

एसपी यातायात डॉक्टर जगदीश चंद्र का कहना है कि नैनीताल पुलिस द्वारा पर्यटकों की सहूलियत के लिए विभिन्न यातायात प्लान बनाए गए हैं जिसे नैनीताल पुलिस के सोशल मीडिया पेज पर भी शेयर किया गया है दूरदराज से आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए कालाढूंगी हल्द्वानी के सभी इंट्री प्वाइंट पर यातायात पुलिस मौजूद रहेगी और पर्यटकों को जाने वाले रास्तों को डायरेक्शन देगी।

एसपी यातायात डॉक्टर जगदीश चंद्र का कहना है कि सभी पर्यटकों से पुलिस की अपील है कि वह उनकी सेवा में लगे पुलिसकर्मियों का सहयोग करें और पार्किंग और जाम की समस्या को देखते हुए अनुरूप ही यात्रा करें।

Related Articles

Back to top button