अमेरिकी राज्य मिसौरी के पहले अश्वेत कोषाध्यक्ष बने भारतीय मूल के विवेक मालिक

Desk : भारतीय मूल के अटार्नी विवेक मालिक को अमेरिका के राज्य मिसौरी का पहला गैर श्वेत कोषाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है. मिसौरी के गवर्नर माइक पार्सन ने यह घोसणा की है. हरियाणा में जन्मे विवेक,रिपब्लिकन कोषाध्यक्ष स्कॉट फिट्जपैट्रिक का स्थान लेंगे, जो जनवरी में स्टेटऑडिटर बनने के लिए पद छोड़ रहे है।

आपको बता दे कि हरियाणा के विवेक मालेक पढ़ाई के लिए अमेरिका गए थे. विवेक को मिसौरी राज्‍य का कोषाध्‍यक्ष बनाया गया, इस पद पर पहुंचने वाले पहले गैर श्‍वेत व्‍यक्ति हैं.वाइल्डवुड निवासी विवेक 2002 में दक्षिण पूर्व मिसौरी स्टेट यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर की डिग्री प्राप्त करने के लिए मिसौरी आए थे.

उन्होंने 2006 में अपने कानून अभ्यास के साथ शुरुआत की थी और 2011 में एक कानूनी फर्म खोली थी.हाल ही में विवेक को दक्षिणपूर्व मिसौरी बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के लिए चुना गया था.पार्सन ने सोशल मीडया पोस्ट के जरिए उनकी नियुक्ति का ऐलान किया है.

Related Articles

Back to top button