Horoscope: क्या है सपनों में दिखने का मतलब ? क्या है आज का राशिफल ? जानें नक्षत्र में आचार्य जी से..

यदि आप अपने दिन की योजना बना रहे हैं, तो यह सलाह दी जाती है कि आप जीवन या काम में आगे बढ़ने से पहले अपने सितारों की मदद लें और अपने भाग्य में ग्रहों की स्थिति के बारे में जानें। एंकर श्वेता यादव के साथ ज्योतिष आचार्य राजीव शुक्ला से जानें आज का राशिफल, साथ ही उनके बताये त्वरित सुझावों का पालन कर अपने सितारों को बनायें बेहतर।

मेष राशि–धन हानि से बचेंगे। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। नई नौकरी मिलेगी। कच्चा दूध दान करें।
शुभ रंग- मैरून

वृष राशि– जमीन विवाद खत्म होगा। व्यवसाय न बदलें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। अपने परिवार के साथ समय बिताओ।
शुभ रंग- लाल

मिथुन- बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। परिवार में कलह न करें। शाम को घूमने जाएं। साबुत मूंग का दान करें।
शुभ रंग- हरा

कर्क- शेयर बाजार में निवेश न करें। वाहन की खरीदारी होगी। सम्मान मिलेगा। चावल का दान करें।
शुभ रंग- पीला

सिंह- शाम तक शुभ समाचार प्राप्त होंगे। उधार लिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। संतान होगी। कुछ दान करें।
शुभ रंग- लाल

कन्या- व्यावसायिक सफलता मिलेगी। आकस्मिक चोट से बचाव होगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। खिलौने दान करें।
शुभ रंग- काला

तुला- अपने पिता का सम्मान करें। नई संपत्ति न खरीदें। संतान चिंता का कारण बनेगी। परिवार को समय दें।
शुभ रंग- नीला

वृश्चिक- समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। लंबी यात्रा टालेंगे। प्रेम में सफलता मिलेगी। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग- सफेद

धनु- व्यापार में धन का निवेश न करें। यह एक व्यस्त दिन रहने वाला है। संतान प्राप्ति में बाधा के योग बन रहे हैं। धन लाभ कम होगा।
शुभ रंग- नारंगी

मकर- अपने घर की साफ-सफाई पर ध्यान दें। अपने भाई से सलाह अवश्य लें। रिश्तों में लापरवाही न करें। मिठाई का दान करें।
शुभ रंग- गुलाबी

कुम्भ- किसी को पैसा उधार न दें। व्यापारिक परेशानियां खत्म होंगी। बड़ों की सलाह लें। वस्त्र दान करें।
शुभ रंग- सफेद

मीन- सेहत में तेजी से सुधार होगा। ध्यान से चलाएं। संबंधों में मधुरता आएगी। गेहूं और गुड़ का दान करें।
शुभ रंग- भूरा

Related Articles

Back to top button