Turkey-Syria Earthquake: तुर्की में ठहरे उत्तराखंड के व्यक्ति का शव बरामद, विदेश मंत्रालय की ओर से शव लाने की हो रही तैयारी

तुर्की के एक होटल में ठहरे उत्तराखंड के एक व्यक्ति का शव बरामद कर लिया गया है। होटल में ठहरे विजय कुमार गौड़ का शव बरामद हो गया है। युवक की फोटो भेजने के बाद शव की हुई शिनाख्त हो गई है।

तुर्की के एक होटल में ठहरे उत्तराखंड के एक व्यक्ति का शव बरामद कर लिया गया है। होटल में ठहरे विजय कुमार गौड़ का शव बरामद हो गया है। युवक की फोटो भेजने के बाद शव की हुई शिनाख्त हो गई है। परिजनों ने विजय कुमार गौड़ के शव की शिनाख्त की है। विदेश मंत्रालय की ओर से शव को कोटद्वार लाने की तैयारी की जा रही है।

सोमवार को आए भूकंप के बाद तुर्की और सीरिया में मरने वालों की संख्या 28,192 तक पहुंच गई है। तुर्की के उप राष्ट्रपति फुआत ओकटे ने शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि तुर्की में मरने वालों की संख्या 24,617 हो गई है। व्हाइट हेल्मेट्स सिविल डिफेंस ग्रुप के अनुसार, सीरिया में मरने वालों की कुल संख्या 3,575 है, जिसमें उत्तर पश्चिम में विद्रोहियों के कब्जे वाले क्षेत्रों में 2,167 शामिल हैं।

तुर्की में आए सदी कें सबसे अधिक भीषण भूकंप में कोटद्वार निवासी एक युवक की भी इसकी चपेट में आने सें मौत हो गई है। तुर्की कें एक होटल में ठहरे कोटद्वार के युवक विजय कुमार गौड़ का शव मलबे से बरामद कर लिया गया है। भारतीय दूतावास की ओर से युवक की फोटो भेजने के बाद उसके परिजनों ने उसकी शिनाख्त की है। विदेश मंत्रालय की ओर से विजय के शव को कोटद्वार लाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। 36 वर्षीय विजय कुमार गौड़ बेंगलुरू की ऑक्सीप्लांट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में नौकरी करता था और कम्पनी कें काम सें ही 22 जनवरी कों तुर्की गया था।

Related Articles

Back to top button