
मुंबई- 2 अप्रैल 2011 को एमएस धोनी के नेतृत्व वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने विश्वकप खिताब जीता था. इसके लिए देशवासियों को 28 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा. विश्व कप के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराया था. यह पहली बार था जब किसी घरेलू टीम ने विश्व कप का खिताब जीता था.
#WATCH मुंबई: महेंद्र सिंह धोनी ने वानखेड़े स्टेडियम में 2011 विश्व कप विजय स्मारक का उद्घाटन किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 7, 2023
स्मारक उस स्थान पर बनाया गया है जहां महेंद्र सिंह धोनी का 2011 विश्व कप में ऐतिहासिक विजयी छक्का स्टैंड में उतरा था। pic.twitter.com/AEjMg2Bo74
श्रीलंकाई तेज गेंजबाज नुवान कुलशेखरा की बॉल पर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने विजयी छक्का लगाया और देशवासियों के खुशी का ठिकाना नहीं रहा. धोनी का वह विजयी छक्का आज भी भारतीयों के जहन में बसा है.
वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच के 12 साल बाद मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने उस जगह पर एक स्मारक बनाया है, जहां धोनी का विश्व कप विजयी छक्का गिरा था. इस स्मारक का उद्घाटन महेंद्र सिंह धोनी ने स्वयं किया. 2011 में खेले गए इस मैच में धोनी ने खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई और 275 के लक्ष्य का पीछा करते हुए 79 गेंदों पर 91* रनों की मैच विजयी पारी खेली थी.









