
अयोध्या नरसिंह मन्दिर के महंत का लापता होना अभी रहस्यमयी बना ही था कि सोमवार को मन्दिर के पुजारी ने पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए खुदकुशी कर ली। राम शंकर दास ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर रायगंज चौकी इंचार्ज और सुरक्षा में तैनात सिपाही पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं, जिसके बाद से पुलिस डिपार्टमेंट में खलबली मच गई है।
अयोध्या
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) May 1, 2023
➡️नरसिंह मंदिर के पुजारी की आत्महत्या का मामला
➡️पुजारी ने मंदिर के बर्तन को बेचने का किया था प्रयास
➡️घटना के एक दिन पहले बेचने का किया था प्रयास
➡️बर्तन को बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया था पुजारी
➡️चौकी इंचार्ज, मंदिर की सुरक्षा में तैनात सिपाही ने पकड़ा था
➡️घटना से… pic.twitter.com/RrSOKIx6j3
साथ ही अयोध्या के साधु संतों का धड़ा भी आक्रोश में आ गया है। सूत्र बताते हैं कि मन्दिर से तकरीबन तीन माह पहले गायब हुए महंत के मामले में पुलिस इन्हें टॉर्चर कर रही थी, जबकि राम शंकर ने ही खुद महंत के गायब होने की एफआईआर कराई थी। पुलिस महीनों से महंत की तलाश में खाक छान रही थी। इस बीच पुजारी राम शंकर पर एक केस दर्ज कर दिया था।
एसएसपी मुनिराज ने कहा कि पुजारी के कल शाम से गायब रहने की सूचना मिली थी। मौके पर तमाम आला अधिकारी पहुंचे थे। कमरा अंदर से बंद था। देखा गया कि पुजारी का शव फंदे से लटका था। कहीं कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।









