सतेंद्र जैन की तबियत बिगड़ी, तिहाड़ जेल से ले जाया गया सफदरजंग अस्पताल

आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन को उनकी बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति की शिकायत के बाद सोमवार को तिहाड़ जेल से सफदरजंग अस्पताल ले ...

आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन को उनकी बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति की शिकायत के बाद सोमवार को तिहाड़ जेल से सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया हैं। अस्पताल से सामने आई एक तस्वीर में देखा जा सकता हैं कि वे पहले से कमजोर नजर आ रहे हैं। उनके वकीन ने जमानत के लिए याचिका दाखिल की हैं। याचिका में कहा गया हैं कि उनका स्वास्थ्य लगातार खराब हो रहा हैं। उनका 35 किलो वजन कम हो गया हैं।

दिल्ली के मुख्यमत्री अरविन्द केजरीवाल ने सतेंद्र जैन के अच्छे स्वास्थ्य के लिए कामना करते हुए ट्वीट किया हैं। उन्होंने कहा कि सत्येंद्र जैन के बेहतर स्वास्थ्य के लिए मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ। बीजेपी सरकार के इस अहंकार और ज़ुल्म को दिल्ली और देश के लोग अच्छे से देख रहे हैं। भगवान भी इन अत्याचारियों को कभी माफ़ नहीं करेंगे।

उन्होंने आगे कहा इस संघर्ष में जनता हमारे साथ है, ईश्वर हमारे साथ हैं, हम सरदार भगत सिंह के चेले हैं। ज़ुल्म, अन्याय और तानाशाही के ख़िलाफ़ हमारी ये लड़ाई जारी रहेगी।

बता दें कि हाल ही में, जैन ने जेल क्लिनिक के अंदर एक मनोवैज्ञानिक से परामर्श किया था, जिसने सुझाव दिया था कि आप नेता द्वारा उल्लेख किए जाने के बाद कि वह उदास और अकेला महसूस कर रहा है, उसे लोगों के आसपास रहना चाहिए और सामाजिक बातचीत करनी चाहिए।

ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 की धारा 19 के तहत सतेंद्र जैन को 30 मई, 2022 को गिरफ्तार किया था।

सीबीआई ने आरोप लगाया है कि 14 फरवरी, 2015 से 31 मई, 2017 के दौरान दिल्ली सरकार में मंत्री के पद पर रहते हुए सत्येंद्र जैन ने अपनी आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित की थी। सीबीआई ने 3 दिसंबर, 2018 को चार्जशीट दायर की थी।

इससे पहले, ईडी ने 31 मार्च, 2022 को सत्येंद्र जैन के स्वामित्व वाली और नियंत्रित कंपनियों से संबंधित 4.81 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया था।

Related Articles

Back to top button