वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बारक़ ओबामा पर साधा निशाना, बोली “ओबामा ने 6 मुस्लिम देशों को किया बर्बाद “

डेस्क : गुरुवार को CNN न्यूज़ चैनल को दिए एक साक्षात्कार में पूर्व अमेरकी राष्ट्रपति ओबामा ने कथित तौर पर कहा कि यदि भारत “जातीय अल्पसंख्यकों” के अधिकारों की रक्षा नहीं करता है, तो इस बात की प्रबल संभावना है कि आने वाले समय में भारत अलग होना शुरू हो जाएगा। ओबामा के इस बयान पर भारत में हड़कंप मच गया तमाम लोगो ने ओबामा की निंदा करना शुरू कर दिया.

ओबामा के बयान पर रविवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जमकर ओबामा पर निशाना साधा और भारत में मुसलमानों की सुरक्षा पर उनकी टिप्पणी पर सवाल उठाया और कहा की उनके शासन के तहत संयुक्त राज्य अमेरिका ने “छह मुस्लिम-बहुल देशों पर बमबारी की थी” और 26,000 से अधिक बम गिराए गए थे.

सीतारमण ने भाजपा मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “यह आश्चर्य की बात है कि जब प्रधानमंत्री अमेरिका के दौरे पर थे, तो एक पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति (बराक ओबामा) भारतीय मुसलमानों पर बयान दे रहे थे.”

“मैं सावधानी के साथ बोल रही हूं, हम अमेरिका के साथ अच्छी दोस्ती चाहते हैं। लेकिन वहां से भारत की धार्मिक सहिष्णुता पर टिप्पणियां आती हैं। शायद छह मुस्लिम बहुल देशों – सीरिया, यमन, सऊदी और इराक और अन्य मुस्लिम देशों पर उनके कारण बमबारी हुई थी (ओबामा)। 26,000 से अधिक बम गिराए गए,”। “जब वह ऐसे आरोप लगाएंगे तो क्या लोग उन पर भरोसा करेंगे।”

सीतारमण आगे ये भी कहती हैं प्रधान मंत्री मोदी को 13 देशों से सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार प्राप्त हुए हैं, जिनमें छह मुख्य रूप से मुस्लिम आबादी वाले देश शामिल हैं। वित्त मंत्री ने आरोप लगाया कि विपक्ष के इशारे पर अल्पसंख्यकों के साथ किए जा रहे व्यवहार पर “निराधार” आरोप लगाने के लिए “संगठित अभियान” चलाया जा रहा है क्योंकि विपक्ष मोदी के नेतृत्व में भाजपा को चुनावी तौर पर नहीं हरा सकता है.

Related Articles

Back to top button