
हेल्थ डेस्क- हमारे इंडियन खाने में कई तरीके की सब्जियों का इस्तेमाल होता है जो हमारे शरीर के लिए कई तरीके से फायदेमंद होती है. हम खाने में जिन सब्जियों का इस्तेमाल करते हैं उसमें हरी सब्जियों की संख्या काफी ज्यादा होती है.
ऐसी ही एक हरी सब्जी है. जो हर किचन में आपको दिख जाती है. बच्चे से लेकर बूढ़े तक हर कोई भिंडी खाना पसंद करते है. स्वाद के साथ-साथ भिंडी कई तरीके से फायदेमंद होती है. एक्सपर्ट के अनुसार भिंडी जैसी सब्जी में प्रोटीन,कार्बोहाईड्रेट और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते है. जिसकी शरीर को हर रोज आवश्यकता होती है. इतना ही नहीं भिंडी में कई तरीके के विटामिन भी पाए जाते है.
विटामिन-C के साथ-साथ फास्फोरस,मैग्निशियम,आयरन,कैल्शियम भी पाया जाता है.देखा कितने तरीके की भिंडी में फायदेमंद चीजें होती है.
इसके अलावा एक्सपर्ट का मानना है कि भिंडी हमे कई तरीके की बीमारियों से बचने में भी हेल्प करता है. शुगर पेशेंट को तो डॉक्टर सबसे पहले भिंडी खाने की सलाह देते है. इसी के साथ जिन लोगों में एनीमिया की शिकायत होती है. उनके लिए भी इसका सेवन करना काफी ज्यादा लाभकारी होता है.









