
डिजिटल डेस्क- रुस और यूक्रेन के बीच काफी समय से युद्ध जारी है. दोनों देशों के बीत चल रहे युद्ध को लेकर कहा जा रहा था कि इसमें यूक्रेन बहुत जल्दी हार मान जाएगा.और रुस के सामने सरेंडर कर देगा.लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ.अमेरिका के साथ-साथ यूरोपियन देशों की तरफ से मिल रहे समर्थन की वजह से यूक्रेन अपना दमखम दिखाते हुए लगातार जंग के मैदान में डटा हुआ है.
दोनों देशों के बीच चल रही जंग को काफी ज्यादा समय हो गया है. लेकिन अब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को अमेरिका को लेकर डर सता रहा है. एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का कहना है कि उन्हें डर है कि वो अमेरिका के साथ द्विदलीय समर्थन खो सकते हैं.
दरअसल, एक इंटरव्यू में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि माइक पेंस ने हमसे मुलाकात की है. वो हमारे देश का समर्थन करते है. पहले एक अमेरिकी के रुप में फिर एक रिपब्लिकन के रुप में.
आगे जेलेंस्की ने ये भी कहा कि लेकिन रिपब्लिकन की तरफ से खतरनाक संदेश आ रहा है.इनमें हमें उतना सपोर्ट नहीं मिलने की बात सामने आ रही है. जितना हमें अब तक मिलता रहा है.
जेलेंस्की ने ये भी कहा कि अमेरिका में अगला राष्ट्रपति चुनाव जो भी पार्टी जीते, लेकिन हमें दोनों दलों का समर्थन मिलना महत्वपूर्ण बात है.
बता दें कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जेलेंस्की से पूछा गया कि वो अपने जीवन पर खतरे को लेकर डरे हुए है. जेलेंस्की ने अपने जवाब में कहा कि मुझे लगता है कि ये पुतिन के लिए ज्यादा खतरनाक है. क्योंकि रुसी राष्ट्रपति के दुनियाभर में विरोधी बढ़ रहे है.
अभी हाल ही कुछ दिनों पहले यानी की शनिवार के दिन कीव पर फिर से ड्रोन के जरिए हमला बोला गया है. इस हमले की जानकारी यूक्रेन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी थी.









