SCO की बैठक में चीन की इस चाल का भारत ने किया विरोध, पीएम मोदी ने कही ये बड़ी बात

भारत की ओर से BRI का समर्थन करने से इनकार कर दिया गया है. बता दें कि SCO में BRI परियोजना का समर्थन नहीं करने वाला भारत एकमात्र देश है.

डिजिटल डेस्क- शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के शिखर की बैठक हुई. वर्चुअली माध्यम से पीएम मोदी ने SCO बैठक की मेजबानी की. इस दौरान भारत की ओर से चीन को बड़ा झटका लगा है. सबसे पहले पीएम मोदी ने SCO बैठक में आतंकवाद,खाद्य सुरक्षा सहित कई मुद्दों को उठाया.

भारत की ओर से BRI का समर्थन करने से इनकार कर दिया गया है. बता दें कि SCO में BRI परियोजना का समर्थन नहीं करने वाला भारत एकमात्र देश है. सम्मेलन के अंत में एक बयान जारी कर कहा गया कि रूस,पाकिस्तान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, तजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान ने BRI पर अपना समर्थन दिया है. समर्थन देने वाले सभी देश इस परियोजना को संयुक्त रुप से लागू करने के लिए चल रहे काम का समर्थन करते है.

बता दें कि भारत ने हमेशा से चीन के BRI प्रोजेक्ट का विरोध किया है. BRI के जरिए चीन यूरोप,अफ्रीका,मध्य पूर्व के जमीन और समुद्र मार्ग के जरिए संपर्क बढ़ाने की कोशिश में लगा हुआ है. इसे आज के समय में सिल्क रुट भी कहा जाता है.

बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि देश की सुरक्षा, संप्रभुता और विकास हमारी अध्यक्षता की थीम है. पीएम मोदी ने चीन और पाकिस्तान का नाम लिए बगैर कहा कि कुछ लोग आतंकवाद और उनको पनाह देने का काम करते है. इसके साथ पीएम ने विस्तारवाद की नीति का भी विरोध कर रहे है.

Related Articles

Back to top button