दिल्ली मेट्रो में कावड़ियों ने किया डांस, रेल प्राधिकरण ने दी चेतावनी, देखें Viral Video !

आये दिन दिल्ली से वीडियो वायरल होते रहते हैं। अभी तक वायरल हुए वीडियो से देखने वालों को शर्मिंदगी महसूस होती थी। पहली बार कुछ ऐसा हुआ...

आये दिन दिल्ली से वीडियो वायरल होते रहते हैं। अभी तक वायरल हुए वीडियो से देखने वालों को शर्मिंदगी महसूस होती थी। पहली बार कुछ ऐसा हुआ जिसे गलत नहीं कहा जा रहा हैं बल्कि लोग इसकी तारीफ कर रहे है। इस बार दिल्ली मेट्रो में कावड़ियों का डांस करते हुए वीडियो वायरल हो रहा हैं। हालाँकि इस वीडियो को लेकर दिल्ली मेट्रो रेल प्राधिकरण ने चेतावनी जारी की हैं।

वायरल हो रही इस छोटी क्लिप में, पारंपरिक भगवा पोशाक पहने कावड़ियों को भगवान शिव को समर्पित एक गीत की धुन पर नाचते हुए देखा जा सकता है। गौरतलब है कि पिछले कई महीनों में सोशल मीडिया पर आए दिल्ली मेट्रो या उसके परिसर के अंदर बनाए गए। कई वीडियो ने विवादों को जन्म दिया है और अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया है।

डीएमआरसी ने सोशल मीडिया साइटों पर काफी सुर्खियां बटोरने वाले नवीनतम वीडियो पर बुधवार को एक बयान में कहा, “हम अपने यात्रियों से मेट्रो से यात्रा करते समय अनुशासन और मर्यादा बनाए रखने का अनुरोध करते हैं।”

ट्रांसपोर्टर ने कहा, “सभी यात्रियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके व्यवहार से साथी यात्रियों को कोई असुविधा न हो। डीएमआरसी के उड़न दस्ते ऐसी गतिविधि का पता लगाने के लिए नियमित रूप से पूरे नेटवर्क में यात्रा करते हैं।”

Related Articles

Back to top button