
डिजिटल डेस्क- स्वीडन में पवित्र ग्रंथ कुरान को जलाने के मामले में काफी विवाद होता हुआ दिखाई दिया था. दुनिया के कई देशों ने इस घटना पर आपत्ति जताते हुए इसकी निंदा की थी. इस घटना पर संयुक्त राष्ट्र संघ यानी की UN में पाकिस्तान की तरफ से संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में धार्मिक घृणा से जुड़ा एक प्रस्ताव दिया था. इस पर भारत ने भी पाक का समर्थन करते हुए पक्ष में वोट दिया है.
पाकिस्तान ने अपने इस प्रस्ताव में ऐसे मामलों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी. UNHRC की ओर से बताया गया कि इस प्रस्ताव पर कुल 47 देशों में से 12 देशों ने इसका विरोध किया है. इन देशों में अमेरिका,ब्रिटेन, बेल्जियम,जर्मनी जैसी देश शामिल है. जबकि भारत और चीन समेत 28 देशों ने पाकिस्तान के प्रस्ताव का समर्थन किया. हालांकि इसमें 7 देश ऐसे भी थे. जिन्होंने किसी का भी समर्थन नहीं किया. इन देशों में नेपाल भी शामिल है.









