
दिल्ली– फ्रांस में भारतीय समुदाय के बीच पीएम नरेंद्र मोदी पहुंचे है. बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी इस समय फ्रांस के दौरे पर है. पीएम मोदी ने कहा कि ‘मुझे आमंत्रित करने के लिए फ्रांस के लोगों का शुक्रिया’
आपका ये प्यार,मेरी लिए सौभाग्य का बात है.आप सभी का ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूं. लोग 12 घंटे सफर कर के यहां पहुंचे हैं.
पीएम मोदी ने कहा कि आज का नजारा अपने आप में अद्भुत है.‘पहली बार किसी देश के हर हिस्से में बैठकें हो रहीं है. भारत-जी 20 समिट की अध्यक्षता कर रहा है.भारतीय सेना के जवान परेड में हिस्सा लेंगे.
फ्रांस के नेशनल डे परेड का हिस्सा बनूंगा.दुनिया की सबसे पुरानी भाषा तमिल है.महान परंपरा को भारत जीवंत बनाए हुए है.विश्व कल्याण के लिए भारत का दायरा बढ़ा है. दुनिया की सबसे पुरानी भाषा भारतीयों की है. भारत में 100 से ज्यादा भाषाएं हैं.भारत विविधता का मॉडल है. भारत लोकतंत्र की जननी है. दोनों देशों में 100 साल का भावनात्मक रिश्ता. भारत 10वीं से 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है.









