
पेरिस; भारतीय सेना के जवान आज पेरिस में बैस्टिल डे परेड पर मार्च करेंगे. इस मार्च में भारतीय थलसेना, वायुसेना व जलसेना के जवान शामिल होंगे. पीएम मोदी कल ही फ्रांस की राजधानी पेरिस पहुंच चुके हैं आज वह बैस्टिल डे पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे. परेड को लेकर भारतीय जवानों में भी उत्साह देखा जा रहा है.
भारतीय नौसेना में वायु संचालन अधिकारी की जिम्मेदारी निभाने वाली दिशा परेड को लेकर उत्साहित हैं. उनका कहना है कि मुझे बहुत खुशी हो रही है और हम सभी जोश में हैं. हम अपना अच्छा प्रदर्शन करेंगे. हमें गर्व हो रहा है कि हम भारत का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र के पास से मार्च करते हुए निकलेंगे.
मुझे बहुत खुशी हो रही है और हम बहुत जोश में है। हम अपना अच्छा प्रदर्शन देंगे। हमें गर्व हो रहा है कि हम भारत का अंतरराष्ट्रीय देश में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र के पास से मार्च करते हुए निकलेंगे: भारतीय नौसेना में वायु संचालन… pic.twitter.com/fVBAHzStbS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 14, 2023
वहीं, पंजाब रेजिमेंट लोंगेवाला में कैप्टन अमन जगताप का कहना है कि यह मेरे और पलटन के लिए बहुत बड़ा और गर्व का क्षण है. क्योंकि, हम 107 साल बाद फिर उसी जगह परेड करेंगे जहां मेरी पलटन के पूर्वजों ने परेड किया था. पहले विश्व युद्ध में 900 सैनिकों से अधिक ने फ्रांस की फौज के साथ बलिदान दिया था.
यह मेरे और पलटन के लिए बहुत बड़ा और गर्व का क्षण है क्योंकि हम 107 साल बाद फिर उसी जगह परेड करेंगे जहां मेरी पलटन के पूर्वजों ने परेड किया था। पहले विश्व युद्ध में 900 सैनिकों से अधिक ने फ्रांस की फौज के साथ बलिदान दिया था: कैप्टन अमन जगताप, 23वीं बटालियन, पंजाब रेजिमेंट,… pic.twitter.com/ludY8J2UmE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 14, 2023
गौरतलब है कि आज दोपहर 1.30 बजे पेरिस में बैस्टिल डे पर परेड का आयोजन होगा. कार्यक्रम में पीएम मोदी मुख्यअतिथि होंगे. वहीं, दूसरी तरह आज दोपहर 2.35 बजे भारत के चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण होना है. इसलिए आज भारतीयों के लिए 14 जुलाई का दिन काफी मायनों में अहम है.









