
डिजिटल डेस्क– अमेरिका में बीते काफी महीनों से गोलीबारी की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है. बार -बार अंधाधुंध फायरिंग होती ही रहती है. ताजा मामला जॉर्जिया के अटलांटा का है. जहां बेखौफ अपराधी ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया. अंधाधुंध फायरिंग में 4 लोगों की मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए थे. हालांकि पुलिस ने बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन महिला सहित एक पुरुष की मौत हुई है.
हैंपटन पुलिस प्रमुख ने जेम्स टर्नर ने बताया कि गोलीबारी मामले की जांच की जा रही है.आरोपी आंद्रे लॉन्गमोर ने घटना को क्यों अंजाम दिया. इसका पता अभी तक नहीं चल सका है. पुलिस के मुताबिक आरोपी को फायरिंग के बाद करीब 5 से 6 घंटे तक के लिए फरार रहा था.
पुलिस ने बड़े पैमाने पर कई जगहों पर दबिश दी थी. आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें लगाई गई थी.
बता दें कि अमेरिका में कई दिनों से ऐसे गोलीबारी की घटनाएं हो रही है. हाल ही के दिनों में कई मामले ऐसे लगातार सामने आए है. जिनमें अमेरिका के अलग-अलग हिस्सों में फायरिंग की घटनाएं हो रही है. करीब हफ्तेभर पहले पेंसिलवेनिया में भी इसी तरह की घटनाएं हुई थी. तब भी पता नहीं चल पाया था कि आरोपी ने फायरिंग क्यों की थी ?









