पाकिस्तान में आसमान छूते आटे और चीनी के दाम, महंगाई के मामले में बन रहा रिकॉर्ड

महंगाई के मामले में पाकिस्तान रोज नए-नए रिकॉर्ड कायम करने की ओर बढ़ रहा है. और अब पाकिस्तान में आटे के भाव आसमान में पहुंच गए है.

डिजिटल डेस्क- पाकिस्तान…आर्थिक तंगी, महंगाई,भूखमरी जैसी कई गंभीर समस्याओं से जुझ रहा है. पाकिस्तान में तो सब्जियों के दाम इस कदर आसमान छू रहे हैं कि आम लोगों का जीना मुहाल हो गया है.

महंगाई के मामले में पाकिस्तान रोज नए-नए रिकॉर्ड कायम करने की ओर बढ़ रहा है. और अब पाकिस्तान में आटे के भाव आसमान में पहुंच गए है. भाव ऐसा जिसे सुनकर आम आदमी दांतों तले अपनी उंगलियां दबा लें.

एक रिपोर्ट के अनुसार, कराची में 20 किलो आटे का पैकेट 3,200 रुपए में मिल रहा है. कहा जा रहा है कि कराची के लोग दुनिया में सबसे ऊंची दरों पर आटे को खरीद रहे हैं. इस्लामाबाद सहित दूसरी जगहों में मिलने वाले आटे की कीमत से कराची में मिलने वाले आटे की कीमत कहीं ज्यादा है.

इसके अलावा पाक के खुदरा बाजारों में दूसरे राशन की भी कीमतें कहीं ज्यादा है. चीनी के दामों की बात की जाए तो 160 रुपए प्रति किलो दाम के रिकॉर्ड तोड़ ऊंचाई पर मिल रहा है.

अब तो ये भी कहा जाने लगा है कि दिवालिया हो चुके श्रीलंका से भी ज्यादा महंगाई पाकिस्तान में है.

Related Articles

Back to top button