अस्पताल हो रहे डिजिटल, मरीजों को मिल रही अनेकों सुविधायें, ई हॉस्पिटल का नाम दे रहा स्वास्थ्य विभाग

वेबसाइट पर अस्पताल का पर्चा लिया जा सकता है । मरीजों का समय तो बचेगा ही साथ ही यह पहल मरीजों को सहूलियत देने का भी काम करेगी।

देहरादून: अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि यदि कोई बीमार होता है तो अस्पताल में पर्ची लेने के लिए उसे लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ता है जो उसके लिए एक परेशानी का कारण बनता है ।

लेकिन दून अस्पताल ने इस परेशानी का हल ढूंढ लिया है, जो पर्चा आप लंबी कतारों में खड़े रहकर लेने के बाद संबंधित डॉक्टरों से इलाज करवाते थे अब उस पर्चे को ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त किया जा सकेगा , स्वास्थ्य विभाग इसे ई हॉस्पिटल का नाम दे रहा है।

एनआईसी की वेबसाइट पर रजिस्टर कर दून अस्पताल का पर्चा लिया जा सकता है । पर्चा सिस्टम ऑनलाइन करने से मरीजों का समय तो बचेगा ही साथ ही यह पहल मरीजों को सहूलियत देने का भी काम करेगी।

Related Articles

Back to top button