स्वीडन दूतावास पर दोबारा हमला, कुरान जलाने के मामले में हंगामा जारी, राजदूत निष्कासित

देश से स्वीडन के राजदूत को निष्कासित करने का आदेश दे दिया. साथ ही स्वीडन में इराकी दूतावास के प्रभावी को भी वापस बुला लिया.

डिजिटल डेस्क– कुराने जलाने के मामले ने पूरी दुनिया में काफी तूल पकड़ रखा है. कुरान जलाने वाले मामले में आज भी कई लोग इसका विरोध करते हुए दिखाई दे जाते है.

बता दें कि स्वीडन के स्टॉकहोम में कुरान के अपमान वाली घटना हुई थी. इस घटना के बाद बीती रात इराक में स्वीडन के दूतावास पर दोबारा हमला हुआ.स्वीडन के दूतावास पर घुसकर तोड़फोड़ की गई. और कुछ चीजों को आग लगा दी गई.

इस मामले के बाद इराक के प्रधानमंत्री ने देश से स्वीडन के राजदूत को निष्कासित करने का आदेश दे दिया. साथ ही स्वीडन में इराकी दूतावास के प्रभावी को भी वापस बुला लिया. वहीं स्वीडन ने भी इराक में अपने दूतावास को अनिश्चितकालीन के लिए बंद करने का ऐलान कर दिया है.

बता दें कि दोबारा स्वीडन के दूतावास पर हुए हमले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में दर्जनों लोग परिसर की बाउंड्री वॉल पर चढ़ते हुए दिखाई दे रहे है. दरवाजे को तोड़ते हुए दिखाई दे रहे है. एक दूसरे वीडियो में प्रदर्शनकारी थोड़ी सी आगजनी करते हुए दिखाई दे रहे है.

Related Articles

Back to top button