
UFO को लेकर दुनिया का सबसे बड़ा खुलासा हुआ है। पूर्व अमेरिकी खुफिया अधिकारी डेविड ग्रुश ने स्वीकार किया है कि अमेरिका के पास एलियंस के शव मौजूद हैं। खुलासे से दुनिया भर में फैली आशंका सच साबित हो गई। अमेरिका दशकों से UFO को पकड़ने की बात छुपा रहा था।
एलियंस है या नहीं? क्या इस ब्रह्मांड में इंसानों के अलावा एलियंस (परग्रहवासी) की भी मौजूदगी है। इस सवाल पर अक्सर चर्चा होती है। दुनियाभर में अभी तक केवल आशंका थी कि एलियंस मौजूद हैं। कई बार दावा किया गया कि अमेरिक के पास एलियंस के शव मौजूद हैं लेकिन अमेरिका दशकों से UFO को पकड़ने की बात छुपा रहा था।
पूर्व अमेरिकी खुफिया अधिकारी डेविड ग्रुश के खुलासे से दुनिया भर में फैली आशंका सच साबित हो गई। डेविड ग्रुश ने बताया कि UFO धरती पर क्रैश हो गया था, जो डेड बॉडी मिली वो मानव सभ्यता की नहीं, बाकी जानकारी देने से डेविड ग्रुश ने इनकार कर दिया। अमेरिका के पास एलियंस का स्पेस क्राफ्ट मौजूद है।









