पोलैंड ने सीमा पर तैनात की सेना, बेलारुस पर लगाया गंभीर आरोप

पोलैंड की सेना ने अपनी सीमा के पूर्वी हिस्से में अपने सैनिको को भेजा है. ये सीमा बेलारुस के हिस्से से सटी हुई है. जो रुस का करीबी सहयोगी देश है.

डिजिटल डेस्क- रूस के खिलाफ यूक्रेन डटकर लड़ाई लड़ रहा है.दोनों देशों के बीच जंग वैसे ही जारी है जैसै की शुरुआती दिनों में थी. यूक्रेन को नाटो देशों की तरफ से लगातार मदद मिल रही है. अब यूक्रेन के साथ लगातार पोलैंड जैसा देश खड़ा है.

पोलैंड की सेना ने अपनी सीमा के पूर्वी हिस्से में अपने सैनिको को भेजा है. ये सीमा बेलारुस के हिस्से से सटी हुई है. जो रुस का करीबी सहयोगी देश है.
इस संबंध में पोलैंड की ओर से कहा गया कि बेलारुस के दो हेलिकॉप्टरों ने उसकी सीमा का उल्लंघन किया है.

इस घटना से तनाव बढ़ गया है. बता दें कि रुस ने हाल ही में बेलारुस को परमाणु बम दिया था. वहीं इससे पहले बेलारुस के तानाशाह ने पोलैंड पर तंज कसा था. इसके बाद पोलैंड के रक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया कि वो अतिरिक्त सैनिक और संसाधन भेज रहा है.

वहीं उल्लंघन के मामले में पोलैंड के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि मिलिट्री फोर्स और फाइटर हेलिकॉप्टर भेजना शुरु कर दिया है. इसके अलावा नाटो को भी सीमा उल्लंघन से जुड़ी जानकारी दे दी गई है.

Related Articles

Back to top button