US Storm : कई शहरों में बड़े तूफान का खतरा, सैकड़ों फ्लाइट्स रद्द, बत्ती भी हुई गुल

तूफान के खतरे को देखते हुए हजारों उड़ाने रद्द कर दी गई है. सोमवार की शाम राजधानी वाशिंगटन की सभी सरकारी कार्यालयों को जल्दी से बंद कर दिया गया है.

डिजिटल डेस्क- अमेरिका के कई शहरों में बड़े तूफान का खतरा मंडरा रहा है. मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी की गई है. तूफान के खतरे को देखते हुए हजारों उड़ाने रद्द कर दी गई है. सोमवार की शाम राजधानी वाशिंगटन की सभी सरकारी कार्यालयों को जल्दी से बंद कर दिया गया है.

भीषण तूफान के साथ मूसलाधार बारिश की भी आशंका जताई गई है. 2 हजार से ज्यादा फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया है. इसके अलावा हजारों घरों की बिजली भी गुल हो गई है. लोग अंधेरे में जीने को मजबूर है. अमेरिका के पूर्वी हिस्सों को लेकर ज्यादा चेतावनी दी गई है.

दरअसल, अमेरिका में मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी करते हुए कहा गया कि आने वाले कई घंटे खतरे के साए में है. कई शहरों में बवंडर के साथ मूसलाधार बारिश और ओला गिरने के भी आसार हैं.

बता दें कि वर्जीनिया के लाउडाउन इलाके में 15 हजार के करीब लोग बिना बिजली के घरों में रह रहे हैं. न्यूयार्क के साथ कई शहरों में 29 मिलियन के अधिक लोगों पर तूफान का खतरा बना हुआ है.

प्रशासन की ओर से भी कहा गया कि हम मौसम विभाग की हर अपडेट पर ध्यान दिए हुए है. फ्लाइट्स की बात करें तो वाशिंगटन रीगन राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर
102 और वाशिंगटन डिलेस में 35 उड़ाने है. इसके अलावा 7 हजार से ज्यादा उड़ानों में देरी की गई है.वो फ्लाइट्स देर से ही उड़ान भरेगी.

Related Articles

Back to top button