
डिजिटल डेस्क- कनाडा में एक बार फिर से हिंदू मंदिर को निशाने पर लिया गया है. इस मामले में आरोप भी खालिस्तानी समर्थकों पर लग रहे है.क्योंकि मंदिर गेट पर बीते दिनों मारे गए खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर के पोस्टर चिपकाए गए थे. घटना कोलंबिया प्रांत की है.
जिस मंदिर को निशाना बनाया गया है, वो सबसे पुराना लक्ष्मी नारायण का मंदिर है. और उस इलाके का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर है. मंदिर के गेट पर खालिस्तानी जमनत संग्रह के पोस्टर लगाए गए थे.
बता दें कि मंदिर के गेट पर लगे पोस्टर में खालिस्तानी टाइगर फोर्स के प्रमुख और नामित आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की तस्वीर लगाई गई थी.जो इस साल जून में मारा गया था. हाल ही में कनाडा के हिंदू मंदिर पर हमले के कई मामले सामने आए है. और सीसीटीवी फुटेज के जरिए ये जानकारी सामने आई.
हिंदू मंदिर पर तीसरा हमला !
आपकी जानकारी के लिए ये भी बता दें कि कनाडा में हिंदू मंदिर पर हमले की कई घटनाएं हो चुकी हैं. इस साल मंदिर पर हमले की ये तीसरी घटना हैं. इससे पहले 31 जनवरी को कनाडा के ब्रैम्पटन इलाके में एक मशहूर हिंदू मंदिर को निशाना बनाया गया था. और उस पर भारत विरोधी नारे लिख दिए गए थे. इस मामले में भी भारतीय समुदाय के लोगों ने आपत्ति जताई थी. इसके अलावा ब्रैम्पटन के मेयर ने भी इस हमले की कड़ी निंदा की थी.
इसके बाद अप्रैल में कनाडा के ओंटारियों में एक हिंदू मंदिर पर हमला हुआ था. इनके आरोप भी खालिस्तानी समर्थकों पर लगे थे.









