चांद से महज 25 किमी की दूरी पर चंद्रयान-3… 23 अगस्त को मिलेगी बड़ी खुशखबरी !

चंद्रयान-3 से जुड़ी बड़ी और अहम खबर आ रही है. चंद्रयान-3 की दूरी चांद के और कम हो चुकी है. इसरो से साझा की गई जानकारी के अनुसार चंद्रयान-3 की दूरी अब महज 25 किमी बची है. विक्रम लैंडर चांद के बेहद करीब पहुंचा गया है. इसरो ने सॉफ्ट लैंडिंग को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं.

श्रीहरिकोटा; चंद्रयान-3 से जुड़ी बड़ी और अहम खबर आ रही है. चंद्रयान-3 की दूरी चांद के और कम हो चुकी है. इसरो से साझा की गई जानकारी के अनुसार चंद्रयान-3 की दूरी अब महज 25 किमी बची है. विक्रम लैंडर चांद के बेहद करीब पहुंचा गया है. इसरो ने सॉफ्ट लैंडिंग को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. चंद्रमा पर चंद्रयान-3 के उतरने का समय भी निर्धारित हो चुका है. 23 अगस्त को शाम 5.45 बजे चंद्रयान 3 की लैंडिंग होगी.

देशवासियों को 23 अगस्त का बेसब्री से इंतजार है. जब चंद्रयान-3 चांद पर उतरेगा. विभिन्न तरीकों से लोग चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की कामना कर रहे हैं. मिशन मून सफल होते ही भारत की धमक दुनिया भर में बढ़ेगी. साथ ही भारत ऐसा करने वाला पहला देश बन जाएगा. जिसने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग की हो. अभी तक चांद के साउथ पोल पर कोई देश नहीं पहुंच सका है.

Related Articles

Back to top button