पनामा कैनाल पर बंपर ट्रैफिक जाम, 200 से ज्यादा जहाज फंसे, वीडियो आया सामने !

पनामा कैनाल पर बंपर ट्रैफिक जाम लगा है। 200 से ज्यादा मालवाहक शिप अपनी बारी की प्रतीक्षा में हैं। पानी की कमी और और ट्रैफिक में लगातार बढ़त से पनामा पर बहुत दबाव है।

डिजिटल डेस्क; पनामा कैनाल पर बंपर ट्रैफिक जाम लगा है। 200 से ज्यादा मालवाहक शिप अपनी बारी की प्रतीक्षा में हैं। पानी की कमी और और ट्रैफिक में लगातार बढ़त से पनामा पर बहुत दबाव है। इस वजह से ग्लोबल सप्लाई चेन प्रभावित हो सकती है। पनामा कैनाल अटलांटिक महासागर को पैसिफिक महासागर से जोड़ती है। वहां के हातालों का एक वीडियो यात्री ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड किया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

आप को बता दें करीब 50 मील लंबी मानव निर्मित इस नहर में बारिश की कमी के चलते पानी कम हो रहा है। जिसके चलते जहाजों का आवागमन प्रभावित हुआ है। इसी के चलते पनामा कैनाल प्राधिकरण ने प्रतिदिन गुजरने वाले जहाजों की संख्या 36 से घटाकर 32 कर दी है। फिर भी यहां ट्रैफिक जाम की समस्या खड़ी हो रही है.

सोशल मीडिया पर बनामा कैनाल क जो वीडियो वायरव हो रहा है, उसमे यह स्पष्ट देखा जा सकता है कि नहर में कई जहाज अपने-अपने जगह पर स्थिर हैं। यह वीडियो उस दौरान बनाया गया जब हवाई जहाज पनामा कैनाल के ऊपर से गुजर रहा था।

Related Articles

Back to top button